Bilaspur: 10वीं में कंपार्टमैंट आई तो नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, क्षेत्र में शोक की लहर

Edited By Kuldeep, Updated: 10 May, 2026 08:16 PM

shahtalai 10th grade student compartment minor death

पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाली एक ग्राम पंचायत के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग युवक ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

शाहतलाई (हिमल): पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाली एक ग्राम पंचायत के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग युवक ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग युवक ने रविवार को घोषित हुए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कंपार्टमैंट आने के कारण काफी तनाव में चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना का पता चलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई तथा घर में मातम छा गया।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस थाना तलाई को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है। संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!