पत्नी की बहन को शादी का झांसा देकर 3 साल तक खेला गंदा खेल, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2019 04:31 PM

sexual exploitation with woman

किन्नौर जिला में पत्नी की बहन को शादी का झांसा देना जीजा को तब महंगा पड़ गया जब महिला ने पुलिस थाना में जाकर उसके विरुद्ध यौन शोषण का मामला दर्ज करवा दिया। पूह थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए महिला ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी वर्ष 2011 में...

रिकांगपिओ: किन्नौर जिला में पत्नी की बहन को शादी का झांसा देना जीजा को तब महंगा पड़ गया जब महिला ने पुलिस थाना में जाकर उसके विरुद्ध यौन शोषण का मामला दर्ज करवा दिया। पूह थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए महिला ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी वर्ष 2011 में दावा ज्ञालछन पुत्र छेरिंग टाशी निवासी गांव व डाकघर ज्ञाबुंग, तहसील पूह, जिला किन्नौर के साथ हुई थी। वर्ष 2016 में उसकी बहन की मृत्यु के पश्चात दावा ज्ञालछन ने उसे पत्नी की तरह अपने साथ रखा ताकि बच्चों की भी देखभाल हो सके।

2016 से यौन शोषण करता आ रहा है आरोपी

इस दौरान दावा ज्ञालछन उसे शादी का भी प्रलोभन दिया करता था और उसके साथ वर्ष 2016 से यौन शोषण भी करता आ रहा है। अब वह शादी के लिए ना-नुकर कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दावा ज्ञालछन के विरुद्ध पुलिस थाना पूह मे 376 का मामला पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसे पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जाएग। उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!