सशस्त्र सीमा बल सपड़ी ने रोपित किये अमृत महोत्सव के तहत 2 हजार पौधे

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Jul, 2021 06:32 PM

sashastra seema bal sapri planted 2 thousand saplings under amrit mahotsav

केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल सपड़ी द्वारा आज 2 हजार पौधे रोपित किये गए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक अहम भूमिका निभाई गई। सशस्त्र सीमा बल द्वारा हिमाचल में 26 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा) : केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल सपड़ी द्वारा आज 2 हजार पौधे रोपित किये गए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक अहम भूमिका निभाई गई। सशस्त्र सीमा बल द्वारा हिमाचल में 26 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 8 हजार पौधे रोपित हो चुके हैं। आजादी की 75वीं बर्षगाँठ मनाते  हुए इस अमृत महोत्सव पौधरोपण का आयोजन किया गया है। भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। 

सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी विक्रम ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है और आजादी की 75वी वर्षगांठ मनाते हुए अमृत महोत्सव मनाया जा रहे है। सशस्त्र सीमा बल को भी 26 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें 8 हजार पौधे रोपित हो चुके हैं और 2 हजार पौधों को आज वन विभाग के कर्मियों के सहयोग से रोपित किया गया। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे और इससे अधिक पौधे रोपित करेंगे। उन्होंने बताया पेड़ पौधे हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं, अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेती है और पेड़ पर्यावरण को शांत रखते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!