Kangra: संसारपुर टैरस में चिट्टा बरामद, पंजाब निवासी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Oct, 2026 10:00 PM

sansarpur terrace chitta recovered

संसारपुर टैरस पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसके कंपनी के समीप एक व्यक्ति से 4.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

संसारपुर टैरस (अरविंद): संसारपुर टैरस पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसके कंपनी के समीप एक व्यक्ति से 4.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी संजय शर्मा की मौजूदगी में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान रमन कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी तलवाड़ा, पंजाब के रूप में हुई है। देहरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!