Kangra : ढलियारा के तीखे मोड़ पर पलटा तारकोल से भरा टैंकर, बाल-बाल बचे दोनों सवार

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Oct, 2026 11:20 AM

kangra a tanker filled with bitumen overturned at a sharp bend in dhaliyara

एनएच-503 मुबारकपुर–रानीताल मार्ग पर ढलियारा के तीखे मोड़ों पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा पेश आया। यहां तारकोल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें भरा तारकोल सड़क पर फैल गया। गनीमत रही कि हादसे में टैंकर में सवार दोनों लोग सुरक्षित...

ढलियारा ( सेठी) : एनएच-503 मुबारकपुर–रानीताल मार्ग पर ढलियारा के तीखे मोड़ों पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा पेश आया। यहां तारकोल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें भरा तारकोल सड़क पर फैल गया। गनीमत रही कि हादसे में टैंकर में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, टैंकर बठिंडा से तारकोल लेकर ढलियारा की ओर आ रहा था। इसी दौरान ढलियारा के तीखे मोड़ों पर टैंकर के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा होने की बात चालक ने बताई। चालक के अनुसार, आगे चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उसने आवाज लगाकर दूसरे वाहन के चालक को सतर्क करने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच टैंकर पलट गया।

धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय युवा

स्थानीय युवाओं ने बताया कि उन्होंने किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे सड़क की ओर दौड़े। इसी दौरान उन्हें धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो तारकोल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा हुआ था। हादसे के बाद सड़क पर तारकोल फैलने से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, हादसे के बाद सड़क पर फैले तारकोल को जल्द हटाने के प्रयास शुरू कर दिए गए, ताकि तारकोल अधिक क्षेत्र में न फैले और यातायात की परेशानी को कम किया जा सके। राहत की बात यह रही कि टैंकर में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!