सैंज की रैला 2 पंचायत में रात को अचानक इसलिए पहुंच गई पुलिस

Edited By prashant sharma, Updated: 10 May, 2021 11:39 AM

saina s raila 2 panchayat suddenly reached the police at night

उपतहसील सैंज के तहत ग्राम पंचायत रैला दो में पुलिस की एक टीम रात के समय अचानक पहुंच गई। गांव के लोग जब सुबह जागे तो पुलिस की टीम ने उन्हें घेर रखा था। पुलिस को यहां एक निजी भूमि पर अवैध अफीम की खेती पाई गई है।

सैंज (बुद्धि सिंह) : उपतहसील सैंज के तहत ग्राम पंचायत रैला दो में पुलिस की एक टीम रात के समय अचानक पहुंच गई। गांव के लोग जब सुबह जागे तो पुलिस की टीम ने उन्हें घेर रखा था। पुलिस को यहां एक निजी भूमि पर अवैध अफीम की खेती पाई गई है। नशे की खेती को नष्ट करने के लिए छेड़े गये अभियान के चलते थाना सैंज की टीम ने ग्राम पंचायत रैला 2 के खड़गचा गाँव में रात के अंधेरे में दबिश दी। सुबह जब ग्रामीण नींद  जागे तो देखा कि पूरा गाँव पुलिस जवानों ने घेर रखा है। जिसके चलते लोगों को अपने खेतों में उगाई गई अफीम उखाड़ने का मौका ही नहीं मिल सका। पुलिस को पूरे गांव की 26 बीघे जमीन पर अफीम की खेती मिली है। जिसमें 4 लाख पौधे बरामद हुए हैं पुलिस जवानों ने  अफीम की खेती को नष्ट कर एनडीपीएस के 6 मामले दर्ज किये हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले दर्ज कर जमीन की निशानदेही सहित अन्य कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!