Shimla: चिट्टे की खेप के साथ पंजाब के 4 लोग गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jun, 2026 08:43 PM

rohru chitta youth arrested

डिटैक्शन सैल रोहड़ू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महेंदली क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 19.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

रोहड़ू (कार्तिक): डिटैक्शन सैल रोहड़ू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महेंदली क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 19.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह बराड (29) निवासी फिरोजपुर, जशनप्रीत सिंह (25) निवासी मोगा, हरदीप सिंह (22) निवासी फिरोजपुर तथा दिलप्रीत सिंह (20) निवासी फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में नशे की आपूर्ति श्रृंखला की गहन जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी। उपमंडल पुलिस अधिकारी रोहड़ू ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!