हमीरपुर में 21 खाली पदों पर होगी रिटायर्ड पटवारी/कानूनगो की भर्ती, 5 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं आवेदन

Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2026 07:58 PM

retired patwari kanungo will be recruited for 21 vacant posts in hamirpur

जिला हमीरपुर में राजस्व विभाग के कामकाज को सुचारू बनाने और आम जनता को सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। जिले में पटवारियों के 21 खाली पदों को भरने के लिए रिटायर्ड पटवारियों और कानूनगो की सेवाएं ली जाएंगी।

हमीरपुर (राजीव): जिला हमीरपुर में राजस्व विभाग के कामकाज को सुचारू बनाने और आम जनता को सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। जिले में पटवारियों के 21 खाली पदों को भरने के लिए रिटायर्ड पटवारियों और कानूनगो की सेवाएं ली जाएंगी। डीसी गंधर्वा राठौड़ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जो भी रिटायर्ड पटवारी या कानूनगो फिर से अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं, वे 5 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रपत्र पर अपना आवेदन भरकर सीधे उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में जमा करवाना होगा।

अधिकतम आयु 65 वर्ष और 5 साल का अनुभव जरूरी
प्रशासन द्वारा इन पदों पर तैनाती के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। आवेदक की अधिकतम आयु 65 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही, आवेदक ने राजस्व विभाग में कम से कम 5 साल तक नौकरी की हो। इसके अलावा यह अनिवार्य है कि आवेदक का सेवाकाल बेदाग रहा हो और उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई या विभागीय जांच लंबित न हो।

3 माह की मिलेगी तैनाती, कम उम्र वालों को प्राथमिकता
डीसी गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि चयनित रिटायर्ड कर्मचारियों को पटवारी के खाली पदों पर 3 माह के लिए तैनात किया जाएगा और  40,000 रुपए का एकमुश्त मानदेय प्रदान किया जाएगा। हालांकि, प्रशासन की आवश्यकता के अनुसार इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 21 पदों के लिए अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं, तो चयन प्रक्रिया के दौरान कम आयु वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया और आवेदन प्रपत्र से जुड़ी किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस पर उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर या जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!