सहकारी सभा सोहारी के चुनाव 21 दिसंबर को, 1 नवंबर को प्रकाशित होंगी अस्थाई मतदाता सूचियां

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Oct, 2026 02:17 PM

elections for the sohari cooperative society on december 21

तहसील बिझड़ी की दी सोहारी कृषि सेवा सहकारी सभा की नई प्रबंधक समिति के चुनाव 21 दिसंबर को निर्धारित किए गए हैं। सभा के सचिव संदीप कुमार ने बताया कि इन चुनावों के लिए आवश्यक प्रक्रिया 14 सितंबर से आरंभ कर दी गई है।

Hamirpur News : तहसील बिझड़ी की दी सोहारी कृषि सेवा सहकारी सभा की नई प्रबंधक समिति के चुनाव 21 दिसंबर को निर्धारित किए गए हैं। सभा के सचिव संदीप कुमार ने बताया कि इन चुनावों के लिए आवश्यक प्रक्रिया 14 सितंबर से आरंभ कर दी गई है। अस्थायी मतदाता सूचियां एक नवंबर को प्रकाशित की जाएंगी। इन अस्थायी मतदाता सूचियों के संबंध में आपत्तियां 18 नवंबर तक स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि में प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 22 नवंबर को मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी।

सचिव ने बताया कि  23 नवंबर को निर्वाचन अधिकारी चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे। 7 और 8 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 8 दिसंबर को ही नामांकन पत्रों की जांच हो जाएगी और 11 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। 11 दिसंबर को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे और 19 दिसंबर दोपहर बाद 2 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। 21 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

सचिव ने बताया कि उम्मीदवारों को अपने वार्ड से एक प्रस्तुतकर्ता और एक समर्थनकर्ता अवश्य लाना होगा। दोषी ऋणी एवं उनके गारंटर इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए सभा के सचिव से संपर्क किया जा सकता है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!