Mandi: पोलिंग गांव तक शुरू की जाए बस सेवा, लोगों ने उठाई मांग

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Dec, 2025 11:45 AM

residents demand bus service to be started to polling village

आल, गोंथला, चोक, बही, पाब्बो, झमेहड़, नेरी, लांगणा, तुल्लाह, चिमनू, दुब्बल, कुनकर, बसाही, जोन, लडवान, मकरीडी, बड़ी मकरीड़ी, कुफरू, जोली, बेला, छतरी, सकमांद, स्पेडू, कमेहड़, कुड़नू, दरकोटी, चलारग, समखेतर, द्रहल, चक्का, मच्छयाल, नोहली, बिहू, भराडू,...

सुखबाग, (तिलक): छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग गांव के लिए आज दिन तक बस नहीं चल पाई है, जिससे लोगों में रोष है। जानकारी के अनुसार लोहारडी से आगे लगभग 4 किलोमीटर तक पोलिंग गांव के लिए सड़क का निर्माण किया था और वर्ष 2019 में इस पर टारिंग भी कर दी गई थी। वर्तमान में इस मार्ग पर जीप, कार व दोपहिया वाहन तो सुचारु रूप से चल रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों को अब भी बस सुविधा का लाभ नहीं मिल सका है।

पूर्व बी.डी.सी. सदस्य श्याम लाल ने बताया कि बस सेवा शुरू करने को लेकर सरकार व बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल को कई बार पंचायत और गांव स्तर पर अवगत करवाया गया तथा लिखित प्रस्ताव भी पारित किए गए, परंतु बस नहीं चली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!