उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, डिपुओं में रिफाइंड तेल हुआ सस्ता...जानिए कितने कम हुए दाम

Edited By Vijay, Updated: 05 Jun, 2024 04:24 PM

refined oil

चुनावी शोर के बीच राशन उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। डिपुओं में उपभोक्ताओं को इस माह यानी जून माह में रिफाइंड तेल 7 रुपए सस्ता मिलेगा। बीते माह जहां डिपुओं में रिफाइंड 104 रुपए दाम थे, वहीं जून माह में दामों में कटौती हुई है।

शिमला (राजेश): चुनावी शोर के बीच राशन उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। डिपुओं में उपभोक्ताओं को इस माह यानी जून माह में रिफाइंड तेल 7 रुपए सस्ता मिलेगा। बीते माह जहां डिपुओं में रिफाइंड 104 रुपए दाम थे, वहीं जून माह में दामों में कटौती हुई है। बाजारों में दाम गिरने से डिपुओंं में भी तेल के दामों में गिरावट आई है। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। वहीं सरसों के तेल के दामों में गिरावट नहीं आई है। सरसों का तेल पहले की तरह 110 रुपए डिपुओं में मिलेगा। बीते 6 माह में रिफाइंड के तेल में पहली बार इतनी गिरवाट दर्ज की गई है। इससे पहले इतनी गिरावट नहीं दर्ज की थी। प्रदेश के कई डिपुओं में रिफाइंड तेल सप्लाई की नई सप्लाई पहुंच गई है। जिन डिपुओं में ये सप्लाई नहीं पहुंची है उन डिपुओं में पर भी जल्द ही ही सप्लाई पहुंचेगी।

आचार संहिता हटते ही ब्लक में खरीद सकेंगे तेल
आचार संहिता हटते ही डिपुओं से उपभोक्ता ब्लक में भी रिफाइंड व सरसों का तेल डिपो दरों पर खरीद सकेंगे। प्रदेश सरकार ने अपने बजट में घोषणा की थी कि उपभोक्ताओं को शादी-ब्याह सहित घरों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजनों के लिए डिपुओं में सस्ती दरों पर ब्लक में तेल दिया जाएगा, लेकिन आचार संहिता के चलते ये घोषणा पूरी नहीं हो पाई थी। ऐसे में आचार संहिता हटते ही ये सुविधा भी उपभोक्ताओं को मिलेगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!