Edited By Kuldeep, Updated: 12 Aug, 2026 10:15 PM

पुलिस थाना भवारना के तहत अरला में बुधवार देर शाम एक व्यक्ति ने सून खड्ड पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ महिलाएं पुल के पास से गुजर रही थीं। उन्होंने व्यक्ति की स्थिति असामान्य महसूस की।
सुलह (निस): पुलिस थाना भवारना के तहत अरला में बुधवार देर शाम एक व्यक्ति ने सून खड्ड पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ महिलाएं पुल के पास से गुजर रही थीं। उन्होंने व्यक्ति की स्थिति असामान्य महसूस की। इसी दौरान व्यक्ति ने अचानक पुल से खड्ड में छलांग लगा दी। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को खड्ड से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे उपचार के लिए पालमपुर के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी एक टांग में चोट के चलते उसे टांडा अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति प्रवासी मूल का प्रतीत हो रहा है और वह अधिक बातचीत नहीं कर रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।