Edited By Kuldeep, Updated: 26 Sep, 2026 07:23 PM

शनिवार को किन्नर कैलाश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के कारण किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर राजस्थान के 9 श्रद्धालु गुफा के पास बर्फबारी में फंस गए।
रिकांगपिओ (राजकुमार): शनिवार को किन्नर कैलाश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के कारण किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर राजस्थान के 9 श्रद्धालु गुफा के पास बर्फबारी में फंस गए। श्रद्धालुओं के फंसे होने की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने पुलिस और होमगार्ड की क्यूआरटी को बचाव के लिए घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया है। एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि फंसे हुए श्रद्धालु को रैस्क्यू करने के लिए किन्नौर पुलिस और होमगार्ड की 10 सदस्यीय क्यूआरटी को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
बर्फबारी होने से मोबाइल नैटवर्क की कमी के कारण संपर्क करने में दिक्कत आ रही है मगर सभी 9 श्रद्धालु सुरक्षित हैं। विदित रहे कि प्रशासन की ओर से इस वर्ष किन्नर कैलाश यात्रा के लिए एक नए वैकल्पिक मार्ग पूर्बनी–डांगलीडेन-गुफा से शुरू की गई थी, जो 17 अगस्त से शुरू होकर 23 अगस्त तक चली। इस मार्ग पर इन 7 दिनों में 298 श्रद्धालुओं ने यात्रा पूर्ण की।