Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2023 09:12 PM

राजधानी शिमला की रवितनया ने मिस नवी मुंबई-2023 का खिताब हासिल किया है। रवितनया 2 पुस्तकों की ऑथर भी हैं। मुंबई के होटल फोर प्वाइंट्स में यू एंड आई एंटरटेनमैंट द्वारा आयोजित किए गए मिस नवी मुंबई-2023 कार्यक्रम में सैंकड़ों युवतियों में से टॉप 14...
शिमला (राजेश): राजधानी शिमला की रवितनया ने मिस नवी मुंबई-2023 का खिताब हासिल किया है। रवितनया 2 पुस्तकों की ऑथर भी हैं। मुंबई के होटल फोर प्वाइंट्स में यू एंड आई एंटरटेनमैंट द्वारा आयोजित किए गए मिस नवी मुंबई-2023 कार्यक्रम में सैंकड़ों युवतियों में से टॉप 14 लड़कियों में रवितनया का चयन हुआ था। ट्रैडीशनल राऊंड, वैस्टर्न राऊंड, ईवङ्क्षनग गाऊन राऊंड के साथ इंट्रोडक्शन राऊंड व क्वैशचन आंसर राऊंड से गुजर कर रवितनया ने यह सौंदर्य प्रतियोगिता जीतकर न केवल माता-पिता बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता जीतने के साथ रवितनया ने मिस स्टाइल आइकन का टाइटल भी जीता है। इस प्रतियोगिता का आडीशन जनवरी 2023 में हुआ था व भिन्न-भिन्न स्तरों को पार करते हुए 4 मार्च को टॉप 14 युवतियों का ग्रैंड फि नाले में कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें रवितनया शर्मा की ताजपोशी हुई।
एमबीए की शिक्षा ग्रहण कर रही रवितनया
रवितनया पढ़ाई में हमेशा टॉपर रही है और मौजूदा समय में एमबीए की शिक्षा ग्रहण कर रही है। रवितनया की प्रारंभिक शिक्षा कॉन्वैंट ऑफ जिसज एंड मैरी चैलसी, लॉरेटो कॉन्वैंट ताराहाल और सेंट बीड्स काॅलेज शिमला से हुई है। रवितनया शर्मा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से वूमैन पावर अवार्ड व पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत से स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान आदि सम्मानों के साथ अनेक संस्थाओं से सम्मानित हो चुकी हैं।
2 पुस्तकों की लेखक हैं रवितनया
पढ़ाई के साथ रवितनया 2 पुस्तकें लिख चुकी हैं और अब अपनी तीसरी पुस्तक पर काम कर रही हैं, जिसका शीघ्र प्रकाशन होने वाला है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here