लड़की से शादी का झांसा देकर 7 माह तक किया दुष्कर्म, गर्भपात करवाने के बाद फिर बनाया गर्भवती

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2022 08:02 PM

rape with girl

एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपी 7 महीने तक लड़की से दुराचार करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए...

कुल्लू (ब्यूरो): एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपी 7 महीने तक लड़की से दुराचार करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकियां भी दी हैं। पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि 6-7 महीने तक आरोपी उसके साथ दुराचार करता रहा। गर्भ ठहरने के बाद मार्च महीने में एक बार आरोपी ने कोई दवाई खिलाकर उसका गर्भपात भी करवाया, अब लड़की फिर से गर्भवती हो गई है। आरोपी मनीष के खिलाफ पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। आरोपी कुल्लू के गांधीनगर इलाके में रहता है और लोअर ढालपुर क्षेत्र में एक दुकान में काम करता है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!