कुल्लू में 5 साल की मासूम से हैवानियत की हदें पार, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 20 May, 2020 10:46 PM

rape with 5 year old baby girl in kullu

कुल्लू जिला के तहत पार्वती घाटी में एक 56 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। पीड़िता के परिजनों द्वारा महिला थाना कुल्लू में शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी...

कुल्लू (ब्यूरो): कुल्लू जिला के तहत पार्वती घाटी में एक 56 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। पीड़िता के परिजनों द्वारा महिला थाना कुल्लू में शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वे किराए के कमरे में रहते हैं। जब वह और उसका पति किसी काम से क्वार्टर से बाहर गए हुए थे तो मौका पाकर उक्त व्यक्ति ने उनकी 5 साल की बेटी के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि महिला थाना में आईपीसी की धारा 376 (बी) 452 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!