Una: रिश्तों की सारी हदें पार, पिता ने ही कर डाला 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jul, 2026 11:24 PM

daulatpur chowk father daughter

जिला ऊना के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से उसके पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

दौलतपुर चौक (रोहित): जिला ऊना के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से उसके पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना महिला पुलिस थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!