Shimla: अचानक ऐसे फटा गैस सिलैंडर, 2 युवक आईजीएमसी रैफर

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Mar, 2025 11:30 PM

rampur bushahr shimla refer blast

उपमंडल की दुर्गम क्षेत्र की ग्राम पंचायत काशापाट के कंडी में बुधवार प्रात: करीब साढ़े 4 बजे लाइट ऑन करने से गैस सिलैंडर फटने से 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक घर को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ।

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल की दुर्गम क्षेत्र की ग्राम पंचायत काशापाट के कंडी में बुधवार प्रात: करीब साढ़े 4 बजे लाइट ऑन करने से गैस सिलैंडर फटने से 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक घर को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ। घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान पुष्पा सनाटू, उपप्रधान पन्ना लाल कश्मीरी, वार्ड सदस्य राज कुमारी और राकेश ठाकुर मौके पर पहुंचे।

इसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया। इस हादसे में दीवान 35 वर्ष पुत्र किशोरी लाल और रवि 23 वर्ष पुत्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धमाके से टिकम दास पुत्र अमर दास के दोमंजिला मकान को भारी नुक्सान हुआ है, जिसमें 2 कमरे पूरी तरह बर्बाद हो गए। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नुक्सान का आकलन शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से टिकम दास को फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!