अपनी गलत नीतियों व गलतियों पर जनता से कब माफी मांगेगी मोदी सरकार : राजेंद्र राणा

Edited By Vijay, Updated: 20 Oct, 2019 09:30 PM

rajender rana target on modi government

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार अपनी गलत नीतियों व गलतियों पर जनता से कब माफी मांगेगी। कब तक भाजपा अपनी गलतियों का ठीकरा नेहरू गांधी परिवार पर फोड़कर अपना उल्लू सीधा करती रहेगी।

हमीरपुर: सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार अपनी गलत नीतियों व गलतियों पर जनता से कब माफी मांगेगी। कब तक भाजपा अपनी गलतियों का ठीकरा नेहरू गांधी परिवार पर फोड़कर अपना उल्लू सीधा करती रहेगी। जारी प्रैस बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में जनता का भरोसा नहीं जीत पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को दूसरों पर कीचड़ उछालने की बीमारी लग गई है जिससे भाजपा के लोग उभर नहीं पा रहे हैं।

भाजपा नेता बताएं कि देश की अर्थव्यवस्था चकनाचूर क्यों हुई?

उन्होंने भाजपा व सरकार पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि भाजपा नेता बताएं कि देश की अर्थव्यवस्था चकनाचूर क्यों हुई है। देश की जनता यह भी जानना चाहती है कि देश का बंटाधार कैसे हुआ और क्या कारण रहे कि हजारों उद्योग-धंधे बंद हुए तथा लाखों-करोड़ों युवा बेरोजगार हुए। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सवालों के जवाब देने ही होंगे लेकिन देश के प्रधानमंत्री व मंत्री भी इन सवालों का जवाब देने से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश न चला पा रहे हों तो ऐसी स्थिति में देश के हुक्मरान जनता से माफी मांगें और सरकार को चलाने वाले अपने पदों से इस्तीफा दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!