Hamirpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक डिजिटल शक्ति : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jul, 2026 06:49 PM

hamirpur prime minister digital shakti

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने डिजिटल इंडिया अभियान के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की डिजिटल क्रांति को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 1 जुलाई, 2015 को शुरू हुई यह पहल आज भारत के सुशासन, पारदर्शिता, नवाचार व जन...

हमीरपुर (राजीव): सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने डिजिटल इंडिया अभियान के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की डिजिटल क्रांति को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 1 जुलाई, 2015 को शुरू हुई यह पहल आज भारत के सुशासन, पारदर्शिता, नवाचार व जन सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला बन चुकी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने देश को एनालॉग व्यवस्था से निकालकर तकनीक आधारित आधुनिक प्रशासन की दिशा में अग्रसर किया है, जिससे गांवों से लेकर महानगरों तक नागरिकों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। पिछले 11 वर्षों में भारत ने डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और आज देश में 144 करोड़ से अधिक आधार आईडी जारी की जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 9.4 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता डिजिटल माध्यम से उनके खातों में पहुंचाई जा रही है। वहीं भारतनैट परियोजना के अंतर्गत लगभग 97 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनैक्टीविटी से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के साथ-साथ प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली ने सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिये के सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है तथा सरकारी धन की बचत सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने कहा कि आज भारत में 103 करोड़ से अधिक इंटरनैट कनैक्शन हैं और दुनिया के लगभग आधे रियल टाइम डिजिटल भुगतान भारत में हो रहे हैं। यूनिफाइड पेमैंट्स इंटरफेस ने देश को डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सैमीकंडक्टर, डिजिटल नवाचार व उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका मजबूत आधार डिजिटल इंडिया अभियान ने तैयार किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!