कालका से शिमला जा रही रेल कार के चक्के पटरी से उतरे, यात्री सुरक्षित, रेल आवाजाही बाधित

Edited By prashant sharma, Updated: 23 Sep, 2021 11:21 AM

rail car going from kalka to shimla derailed passengers safe

कालका शिमला रेलवे लाइन पर गुरुवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब कालका से शिमला जा रही रेल कार के चक्के पटरी से उतर गए। इससे रेल कार में सवार यात्रियों की जान बच गई।

सोलन : कालका शिमला रेलवे लाइन पर गुरुवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब कालका से शिमला जा रही रेल कार के चक्के पटरी से उतर गए। इससे रेल कार में सवार यात्रियों की जान बच गई। हादसा सुबह करीब पौने सात बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कालका से शिमला जा रही रेल कार कुमारहट्टी स्टेशन से बड़ोग स्टेशन की ओर आगे बढ़ रही थी तो दोनों स्टेशन के बीच एक जगह पर रेल कार के चक्के पटरी से उतर गए। इससे रेल कार में यात्रा कर रहे यात्री भी डर गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। इसकी जानकारी शिमला व अंबाला में अधिकारियों को भी दी गई है। अधिकारियों के वहां पहुंचने के बाद ही जांच में घटना के कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल यात्रियों को बड़ोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचाकर शिमला भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!