Edited By Vijay, Updated: 10 Jul, 2026 10:06 PM

धर्मशाला शहर और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव (मैंटेनेंस) कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 13 जुलाई से 18 जुलाई तक पावर कट लगेगा।
धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला शहर और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव (मैंटेनेंस) कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 13 जुलाई से 18 जुलाई तक पावर कट लगेगा। इस दौरान उपभोक्ताओं को सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि इन निर्धारित तिथियों में से किसी दिन मौसम खराब होता है, तो उस दिन का मैंटेनेंस कार्य रोक दिया जाएगा और वह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
विद्युत बोर्ड द्वारा जारी किए गए तय कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग दिन अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रखी जाएगी। 13 जुलाई को सकोह बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अगले दिन 14 जुलाई को लोअर सकोह तथा पुलिस लाइन रोड क्षेत्र में पावर कट लगेगा। इसी तरह 15 जुलाई को रेडियो कॉलोनी, अपर सकोह और सुभाष नगर के इलाकों में सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
रखरखाव कार्य के अगले चरण में 16 जुलाई को चेलियां, लोक निर्माण विभाग कालोनी और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। 17 जुलाई को नई कालोनी चेलियां में मुरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके चलते वहां पावर कट रहेगा। वहीं, 18 जुलाई को गुलेर मोहल्ला और बलौरिया मोहल्ला के निवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत बोर्ड ने संबंधित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है ताकि मुरम्मत कार्य को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें