Shimla: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एकमुश्त आयु सीमा में 1 वर्ष की छूट

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Aug, 2026 10:07 PM

police recruitment age limit relaxation

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के अंतर्गत पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के 734 पदों को भरने के दृष्टिगत सभी वर्गों को एकमुश्त आयु सीमा में 1 वर्ष की छूट प्रदान कर दी गई है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के अंतर्गत पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के 734 पदों को भरने के दृष्टिगत सभी वर्गों को एकमुश्त आयु सीमा में 1 वर्ष की छूट प्रदान कर दी गई है। प्रदेश सरकार के निर्णय को ध्यान में रखते हुए सोमवार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन का लिंक आयोग की वैबसाइट से हटा दिया जाएगा। आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने कहा कि इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी केवल हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वैबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञापित किए गए पदों की सूचना के अनुसार पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के 491 पद तथा पुलिस कांस्टेबल (महिला) के 243 पद भरे जाएंगे। दोनों पदों का वेतनमान पे लेवल-3 (20,200 रुपए से 64,000 रुपए) निर्धारित किया गया है। पुरुष वर्ग के 491 पदों में सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, बीपीएल, होमगार्ड तथा वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर्स सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। वहीं महिला वर्ग के 243 पदों में भी सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, होमगार्ड, पूर्व सैनिकों के आश्रित, बीपीएल तथा डब्ल्यूएफएफ श्रेणियों के लिए अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं।

फिजियोथैरेपिस्ट भर्ती परीक्षा 24 सितम्बर को संभावित
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (निदेशालय) में फिजियोथैरेपिस्ट, ग्रुप-सी (जॉब ट्रेनी) पदों की भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 24 सितम्बर रखी है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी व आगामी निर्देशों के लिए समय-समय पर आयोग की वैबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!