पुलिस को नाके पर मिली सफलता, 2.42 ग्राम चिट्टे सहित एक दबोचा

Edited By Updated: 29 Apr, 2017 12:54 AM

police get success on barrier  one arrested with 2 42 gram heroin

शुक्रवार को डमटाल पुलिस और एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत डमटाल के छन्नी गांव में नाके के दौरान एक युवक को 2.42 ग्राम (हैरोइन) चिट्टा नशीला पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इंदौरा (आशीष शर्मा): शुक्रवार को डमटाल पुलिस और एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत डमटाल के छन्नी गांव में नाके के दौरान एक युवक को 2.42 ग्राम (हैरोइन) चिट्टा नशीला पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ डमटाल पुलिस चौकी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार एस.पी. कांगड़ा के आदेशानुसार डमटाल पुलिस व एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने डमटाल के छन्नी बेली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाया हुआ था। 

युवक की जेब से मिला नशीला पाऊडर
इस दौरान एक युवक प्रदीप कुमार पुत्र रशपाल सिंह निवासी गांव छन्नी बेली पुलिस नाके को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से 2.42 ग्राम चिट्टा नशीला पाऊडर बरामद किया। नूरपुर के डी.एस.पी. मेघनाथ चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!