Una: गुजरात से हिमाचल लाई जा रही नशे की बड़ी खेप पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 14 Jul, 2024 05:48 PM

police caught big consignment of drugs one accused arrested

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप को पकड़ा है। नशे की ये खेप गुजरात से हिमाचल लाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ पुलिस चौकी तथा सिक्योरिटी ब्रांच की टीम ने...

संतोषगढ़ (मनीश): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप को पकड़ा है। नशे की ये खेप गुजरात से हिमाचल लाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ पुलिस चौकी तथा सिक्योरिटी ब्रांच की टीम ने रविवार को संतोषगढ़-अजौली सड़क पर मजारा गांव में एक कंटेनर से भारी मात्रा में चूरा-पोस्त बरामद किया है। एएसपी सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर को जांच के लिए रोका जोकि नंगल से संतोषगढ़ की ओर आ रहा था। 

जब पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें रखी 5 बोरियों में 1 क्विंटल 46 किलोग्राम 890 ग्राम चूरा पोस्त की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान राहुल शर्मा पुत्र रमन कुमार निवासी वास, तहसील नंगल, जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया कि यह कंटेनर गुजरात से टाहलीवाल जा रहा था, जिसमें टाहलीवाल की एक फर्म की दवाइयां थीं। नशे की इस खेप को कहां लेकर जाना था, इसकी भी जांच की जा रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!