Kangra : मंदिर में खुद को आग लगाने वाले युवक की अस्पताल में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Sep, 2026 03:43 PM

youth dies in jwalamukhi temple

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित ज्वालामुखी मंदिर में कथित तौर पर आत्मदाह करने वाले राजस्थान के एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले रामदास के रूप में हुई है।

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित ज्वालामुखी मंदिर में कथित तौर पर आत्मदाह करने वाले राजस्थान के एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले रामदास के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरूवार शाम की है, जब रामदास पूजा-अर्चना के लिए मंदिर गया था। पुलिस ने बताया कि उसने खुद पर कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह रामदास की मौत हो गई। देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने घटना की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!