दर्रों में भारी बर्फबारी, रोहतांग दर्रे में आधा फुट हिमपात

Edited By Kuldeep, Updated: 01 May, 2023 10:31 PM

patlikoohal snowfall rohtang snow

रोहतांग दर्रे में सोमवार को आधा फुट हिमपात हुआ है। शिंकुला व बारालाचा दर्रे में भी सुबह से हिमपात का क्रम चला हुआ है। लाहौल सहित शिंकुला दर्रे में फिलहाल स्थानीय फोर व्हील ड्राइव वाहनों की आवाजाही सुचारू है।

पतलीकूहल: रोहतांग दर्रे में सोमवार को आधा फुट हिमपात हुआ है। शिंकुला व बारालाचा दर्रे में भी सुबह से हिमपात का क्रम चला हुआ है। लाहौल सहित शिंकुला दर्रे में फिलहाल स्थानीय फोर व्हील ड्राइव वाहनों की आवाजाही सुचारू है। हालांकि पर्यटकों के लिए सभी दर्रे बंद हैं, लेकिन जांस्कर घाटी के स्थानीय लोग शिंकुला होते हुए मनाली आ रहे हैं। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साऊथ पोर्टल में भी कुछ देर के लिए बर्फ  के फाहे गिरे। कोकसर में पर्यटकों ने हल्के हिमपात का आनंद लिया, पर्यटन स्थलों में बर्फ  के फाहों के बीच हल्की बारिश का भी क्रम चलता रहा जबकि घाटी में बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया। बी.आर.ओ. की योजक परियोजना के चीफ  इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि दर्रे में फिलहाल वाहनों की आवाजाही सुचारू है, लेकिन अधिक हिमपात हुआ तो आवाजाही प्रभावित हो सकती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि शिंकुला दर्रे में परिस्थितियों को देखकर ही सफर करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!