शिलाई चुनाव अधिकारी कार्यालय से 40 से अधिक बैलेट पेपर गायब

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Nov, 2022 10:17 PM

paonta sahib sewing ballot paper missing

शिलाई चुनाव अधिकारी कार्यालय से 40 से अधिक कर्मचारियों के बैलेट पेपर गायब होने का मामला सामने आया है। प्रशासन को अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि आखिर ये 40 से अधिक बैलेट पेपर कहां गए। इस कारण 40 से अधिक पुलिसकर्मी वोट देने से वंचित रह गए हैं।

पांवटा साहिब (संजय): शिलाई चुनाव अधिकारी कार्यालय से 40 से अधिक कर्मचारियों के बैलेट पेपर गायब होने का मामला सामने आया है। प्रशासन को अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि आखिर ये 40 से अधिक बैलेट पेपर कहां गए। इस कारण 40 से अधिक पुलिसकर्मी वोट देने से वंचित रह गए हैं। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव में कई पुलिस जवानों की ड्यूटी सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में लगी हुई थी। उक्त पुलिस जवानों ने विभाग के माध्यम से बैलेट पेपर के लिए आवेदन किया था। उसके बाद शिलाई विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले पुलिस जवानों के फार्म बैलेट पेपर के लिए 31 अक्तूबर को एस.पी. कार्यालय से एस.डी.एम. कार्यालय शिलाई के लिए डाक के माध्यम से भेजे गए।

उसके बाद डाक 3 नवम्बर को एस.डी.एम. कार्यालय शिलाई में रिसीव भी की गई है, लेकिन कार्यालय से पुलिस जवानों के फार्म गायब हो गए। करीब 40 से अधिक जवानों को जब बैलेट पेपर नहीं मिले तो उन्होंने इस बारे प्रशासन को अवगत करवाया। इसके बाद शिलाई एस.डी.एम. कार्यालय में हड़कंप मच गया। जांच का विषय है कि आखिरकार कार्यालय से बैलेट पेपर कैसे गायब हुए तथा किसने इन्हें गायब किया। डी.सी. सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि मामला गंभीर है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!