हिमाचल में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना लाइसैंस वाले गोदाम से पकड़ीं 26.40 लाख दवाइयां

Edited By Vijay, Updated: 09 Sep, 2026 06:25 PM

26 40 lakh medicines seized from unlicensed warehouse

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने बद्दी के बिलांवाली में एक बिना लाइसैंस वाले गोदाम पर छापेमारी कर वहां से भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी गई...

बद्दी (ठाकुर): हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने बद्दी के बिलांवाली में एक बिना लाइसैंस वाले गोदाम पर छापेमारी कर वहां से भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी गई दवाइयां जब्त की हैं। पकड़ी गई दवाइयों की संख्या 26 लाख 40 हजार के करीब है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मैटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस विभाग को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर हुआ। पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन से सांझा की। सूचना मिलते ही प्रशासन ने ड्रग इंस्पैक्टर हरीश रणौत को पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त टीम के साथ मौके पर रवाना किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बद्दी के बिलांवाली स्थित खसरा नंबर 280 में मौजूद उक्त कथित परिसर का निरीक्षण किया।

जब टीम ने गोदाम के भीतर जाकर तलाशी ली तो वहां भारी मात्रा में दवाइयों का भंडारण पाया गया। जांच में पता चला कि इस परिसर के पास दवाइयां रखने का कोई वैध लाइसैंस नहीं था। तलाशी के दौरान वहां से लगभग 26 लाख 40 हजार फेरोक्योर टैबलेट्स बरामद हुईं। ड्रग विभाग के अनुसार इन टैबलेट्स में मुख्य रूप से फेरस सल्फेट और फोलिक एसिड शामिल है। ड्रग इंस्पैक्टर हरीश रणौत ने मौके पर ही सभी दवाइयों को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है।

इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने भी अपना बयान जारी किया है। उन्होंने ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में ड्रग कानूनों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि अवैध दवाओं के कारोबार पर नकेल कसने के लिए सरकार और विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!