Edited By Kuldeep, Updated: 09 Sep, 2026 10:37 PM

ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बद्दी के बिलांवाली स्थित एक बिना लाइसैंस वाले परिसर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में दवाइयां जब्त की हैं।
बद्दी (ठाकुर): ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बद्दी के बिलांवाली स्थित एक बिना लाइसैंस वाले परिसर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में दवाइयां जब्त की हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के बाद ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने ड्रग इंस्पैक्टर हरीश रणौत को पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर भेजा। टीम ने बिलांवाली, खसरा नंबर 280, बद्दी स्थित कथित परिसर का निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान बिना लाइसैंस वाले गोदाम में लगभग 26 लाख 40 हजार फेरोक्योर टैबलेट बरामद हुईं।
इन टैबलेट में फेरस सल्फेट और फोलिक एसिड शामिल हैं। ड्रग इंस्पैक्टर हरीश राणौत ने उक्त दवाइयों को जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मैटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने प्रदेश में ड्रग कानूनों के प्रभावी प्रवर्तन को सुनिश्चित करने के लिए ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।