Edited By Kuldeep, Updated: 29 Apr, 2026 05:40 PM

जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गोपाल पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी गांव खून्न, तहसील आनी, जिला कुल्लू तथा सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. धनी राम, निवासी गांव डगूट, डाकघर जौऊ, तहसील आनी, जिला कुल्लू के कब्जे...
पंचरुखी (तिलक): जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गोपाल पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी गांव खून्न, तहसील आनी, जिला कुल्लू तथा सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. धनी राम, निवासी गांव डगूट, डाकघर जौऊ, तहसील आनी, जिला कुल्लू के कब्जे से 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद की। जिस पर उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पंचरुखी में एन डीपीएस एक्ट पंजीकृत करके इन्हें मौके पर गिरफ्तार किया गया था।
गहन जांच व तकनीकी विश्लेषण से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सुराग मिला कि उक्त आरोपियों ने बरामद की गई चरस को तहसील पालमपुर (घार) निवासी मुख्य तस्कर कमलजीत सिंह उर्फ काकू व उसके सहयोगी संगम शर्मा उर्फ गोलू को उपलब्ध करवानी थी। पुलिस ने 18 घंटों के भीतर इन मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया।