Edited By Vijay, Updated: 10 Jul, 2019 11:44 AM
ज्वालाजी के अंतर्गत आती एक पंचायत के प्रधान पर उक्त क्षेत्र की ही एक महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उक्त प्रधान ने उसके घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। डी.एस.पी. तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है।
ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालाजी के अंतर्गत आती एक पंचायत के प्रधान पर उक्त क्षेत्र की ही एक महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उक्त प्रधान ने उसके घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। डी.एस.पी. तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले को लेकर धारा 452, 454ए, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह मामला बीते 18 जून का है। इस संदर्भ में महिला ने थाना ज्वालाजी में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के अनुसार उसके पति का उसके साथ तलाक हो गया है और वह अपने बच्चों सहित अपने माता-पिता के घर रहती है।
प्रधान ने हाथापाई कर फाड़ दिए कपड़े
महिला का आरोप है कि 18 जून की शाम को 6 बजे के करीब जब वह घर में अकेली थी तो पंचायत प्रधान जबरदस्ती उसके घर में घुस गया व उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला का आरोप है कि इस बीच प्रधान ने उसके साथ हाथापाई भी की और उसके कपड़े तक भी फाड़ दिए। महिला का कहना है कि इस बीच उसने अपने बचाव के लिए जोर से चिल्लाना शुरू किया तो तभी उसकी मां घर पर पहुंच गई, जिसे देखकर पंचायत प्रधान वहां से रफूचक्कर हो गया।
पंचायत प्रधान ने नकारे सभी आरोप
उधर, इस पूरे मामले को लेकर पंचायत प्रधान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा है। प्रधान का कहना है कि उसे बेवजह बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। पुलिस इस मामले में सभी के बयान दर्ज कर रही है और मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है।