Una: जहां बच्चों को परोसा जाता है खाना... वहां कुंडली मारकर बैठे थे 2 खूंखार सांप! स्कूल स्टाफ के उड़े होश

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2026 06:55 PM

pair of russell viper

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गवर्नमैंट हाई स्कूल जनकौर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों के मिड-डे मील से जुड़े कमरे में दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में शुमार रसेल वाइपर का एक जोड़ा दिखाई दिया।

ऊना (मनोहर): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गवर्नमैंट हाई स्कूल जनकौर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों के मिड-डे मील से जुड़े कमरे में दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में शुमार रसेल वाइपर का एक जोड़ा दिखाई दिया। गनीमत यह रही कि समय रहते स्कूल स्टाफ की नजर इन जहरीले सांपों पर पड़ गई, जिससे स्कूल में एक बहुत बड़ा और जानलेवा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब स्कूल खुला तो मिड-डे मील वर्कर और स्टाफ के सदस्य उस कमरे की सफाई करने पहुंचे, जिसका इस्तेमाल बच्चों को खाना खिलाने और उससे जुड़े कार्यों के लिए किया जाता है। जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर स्टाफ के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां रसेल वाइपर सांपों का एक जोड़ा कुंडली मारकर बैठा हुआ था। जहरीले सांपों को देखते ही स्कूल परिसर में दहशत फैल गई और बच्चों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार जिस कमरे में यह सांपों का जोड़ा मिला है, उसकी दीवार के पास एक छोटा-सा छेद बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बरसात और ठंड के मौसम के चलते ये जहरीले सांप इसी रास्ते से स्कूल के कमरे में दाखिल हुए होंगे। अगर गलती से कोई बच्चा या रसोईया वहां पहुंच जाता तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे।

सांपों को देखने के बाद स्कूल की कार्यकारी मुख्याध्यापिका अंजू बाला और टीजीटी हिंदी मंजीत कौर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्नेक कैचर जितेंद्र उर्फ बल्लू से संपर्क किया। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर बिना समय गंवाए स्कूल पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों रसेल वाइपर सांपों को सुरक्षित रैस्क्यू कर लिया। इसके बाद इन सांपों को आबादी से दूर एक सुरक्षित जंगली क्षेत्र में छोड़ दिया गया, तब जाकर स्कूल स्टाफ और बच्चों ने राहत की सांस ली।

3 दिन पहले SP ऊना के घर से भी रैस्क्यू किए थे 2 सांप
ऊना में इन दिनों जहरीले सांपों का खौफ चरम पर है। स्नेक कैचर जितेंद्र ने बताया कि सांप केवल स्कूलों या आम घरों में ही नहीं, बल्कि अति सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी इलाकों में भी निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि महज 2-3 दिन पहले ही ऊना के पुलिस अधीक्षक के सरकारी आवास से भी दो बेहद खतरनाक सांपों का रैस्क्यू किया गया था। इनमें से एक रसेल वाइपर और दूसरा कोबरा सांप था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!