Hamirpur: 153वें आईपीयू सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अनुराग ठाकुर

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Oct, 2026 06:02 PM

hamirpur ipu conference anurag thakur

लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर 5 से 9 अक्तूबर तक तंजानिया के अरुशा में आयोजित होने वाले 153वें इंटर पार्लियामैंट्री यूनियन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हमीरपुर (राजीव): लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर 5 से 9 अक्तूबर तक तंजानिया के अरुशा में आयोजित होने वाले 153वें इंटर पार्लियामैंट्री यूनियन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के नेतृत्व वाले उच्च स्तरीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्यों में शामिल अनुराग सिंह ठाकुर 183 सदस्य देशों वाले दुनिया के सबसे बड़े वैश्विक संसदीय संगठन के मंच पर भारत का दृष्टिकोण और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य विषय समावेशिता, विश्वास व सभी के लिए अवसरों के माध्यम से सुशासन को बढ़ावा देना और समुदायों को सशक्त बनाना रखा गया है।

5 दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में वैश्विक शांति, सतत् विकास, लोकतंत्र व मानवाधिकारों जैसे अति महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन होगा। बता दें कि अनुराग ठाकुर स्टैंडिंग कमेटी ऑन ह्यूमन राइट्स ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, मानवाधिकार संरक्षण व लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े सत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी बेहद मायने रखेगी। वहीं 183 देशों के संसदीय प्रतिनिधियों और सांसदों के जमावड़े में भारत की उपस्थिति देश की संसदीय कूटनीति को नया आयाम देगी। अनुराग ठाकुर की सहभागिता भारत की संसदीय कूटनीति को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भारत के लोकतांत्रिक दृष्टिकोण और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!