खेतों में उगे मिले अफीम के 2096 पौधे, पुलिस ने एरिया किया सील

Edited By Vijay, Updated: 13 Jun, 2020 07:45 PM

opium farming busted in rampur

उपमंडल रामपुर के झाकड़ी थाना के अंतर्गत पुलिस ने पंद्रहबीश क्षेत्र में अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत सरपारा के गांव कंधार व खुढना में खेतों में अवैध रूप से अफीम के पौधे...

रामपुर बुशहर (ब्यूरो): उपमंडल रामपुर के झाकड़ी थाना के अंतर्गत पुलिस ने पंद्रहबीश क्षेत्र में अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत सरपारा के गांव कंधार व खुढना में खेतों में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई करते हुए करीब 2096 अफीम के पौधे बरामद किए। सूचना है कि पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी पुलिस यह दावा नहीं कर रही है कि ये अफीम के पौधे किन व्यक्तियों के खेतों में उगाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार राजस्व विभाग की टीम को मौके पर निशानदेही के बुलाया गया है, उसके बाद ही अफीम के पौधे उगाने वालों के बारे में जानकारी मिल पाएगी। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने पंद्रहबीश क्षेत्र के गांव कंधार व खुढना में अवैध रूप से अफीम के पौधे बरामद करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राजस्व विभाग की निशानदेही के बाद अफीम के पौधे उगाने वालों का भी पता चल जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!