मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Jan, 2022 10:59 AM

one arrested for bike theft

पुलिस थाना ज्वाली ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में एक युवक शानू उर्फ अभिषेक गुलेरिया पुत्र नरेंद्र गुलेरिया निवासी ताहलियां को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करके पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी युवक से सख्ती से पूछताछ भी की।

ज्वाली (ललित) : पुलिस थाना ज्वाली ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में एक युवक शानू उर्फ अभिषेक गुलेरिया पुत्र नरेंद्र गुलेरिया निवासी ताहलियां को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करके पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी युवक से सख्ती से पूछताछ भी की। प्राप्त जानकारी अनुसार अश्विनी कुमार पुत्र काली दास निवासी लब ने 10 जनवरी को थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपना मोटरसाइकिल एच.पी. 38बी-3476 को अपनी दुकान के सामने खड़ा कर रखा था और वहां से अचानक मोटरसाइकिल चोरी हो गया। शिकायत मिलने उपरांत पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। वहां पर साथ लगती अन्य दुकानों के सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला गया तथा उसमें कुछ फुटेज मिली। पुलिस ने शानू उर्फ अभिषेक गुलेरिया के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अभी तक मोटरसाइकिल बरामद नहीं हो पाया है। डी.एस.पी. ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अश्विनी कुमार की शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में शानू उर्फ अभिषेक गुलेरिया निवासी ताहलियां के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक मोटरसाइकिल बरामद नहीं हो पाया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!