तीसा में मांगों को लेकर हड़ताल पर अधिकारी-कर्मचारी, ठप्प हुए पंचायतों के काम

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 27 Jun, 2022 04:26 PM

officers employees on strike over demands in teesa

मांगों को लेकर जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी पेन डाउन अनिनिश्तकालीन हड़ताल पर चले गए है। इस कारण पंचायतों में काम पूरी तरह से ठप्प हो गए है। जिला परिषद कैडर के अधिकारी व कर्मचारियों अब अपनी सिर्फ एक मांग पर अड़े हुए है। उनकी प्रमुख मांग जिला परिषद...

तीसा (सुभानदीन): मांगों को लेकर जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी पेन डाउन अनिनिश्तकालीन हड़ताल पर चले गए है। इस कारण पंचायतों में काम पूरी तरह से ठप्प हो गए है। जिला परिषद कैडर के अधिकारी व कर्मचारियों अब अपनी सिर्फ एक मांग पर अड़े हुए है। उनकी प्रमुख मांग जिला परिषद से ग्रामीण विकास विभाग या पंचायती राज में विलय करना है। जब तक सरकार इनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक फिलहाल पंचायतों के विकास पर पूरी तरह विराम लग गया है। इस दौरान विकास खंड तीसा में भी जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी महासंघ हड़ताल पर है। महासंघ इकाई तीसा के अध्यक्ष राकेश कुमार व महासचिव प्यार सिंह ने बताया कि जिला परिषद कैडर के अधीन कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी पिछले 22 साल से विभाग में विलय की उम्मीद लगाए हुए है।

काफी समय बाद नियमित होने पर भी जिला परिषद कैडर के अधिकारी व कर्मचारी को अन्य विभागों की तरह कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही है। वहीं इन्हे स्थायी सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर कोई सुविधाएं और आर्थिक लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग के कार्य बखूबी कर रहे हैं। इसके बावजूद भी सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है।  महासंघ मे साफ कहा है कि यदि सरकार जब तक उन्हे ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग में विलय नहीं करती है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!