चलती बस में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें, Video Viral

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2019 09:32 PM

obscene movement from minor girl in bus

जिला कुल्लू में एक नाबालिग लड़की से चलती बस में अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल हो गया है। अश्लील हरकतें करने वाला निगम की बस का चालक बताया जा रहा है। इस घटना से सनसनी फैल गई है और लोग भी बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं। यह वीडियो...

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): जिला कुल्लू में एक नाबालिग लड़की से चलती बस में अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल हो गया है। अश्लील हरकतें करने वाला निगम की बस का चालक बताया जा रहा है। इस घटना से सनसनी फैल गई है और लोग भी बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं। यह वीडियो जिला कुल्लू के बाह्य सिराज का बताया जा रहा है। इस घटना का यात्रियों ने वीडियो बना लिया जोकि अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उधर, लोगों का कहना है कि ऐसी हरकतें करने वाले चालक को नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

निगम की एक चलती बस में बना हुआ है वीडियो

जानकारी के अनुसार यह वीडियो निगम की एक चलती बस में बना हुआ है हालांकि बस को अन्य चालक चला रहा है। इसी बस में वर्दी में एक व्यक्ति भी सफर कर रहा है और वह निगम का ही चालक बताया जा रहा है। चलती बस में यह शख्स लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता हुआ नजर आ रहा है। पूरे प्रकरण में अंदरखाते निगम के अधिकारियों ने भी जांच खोल दी है। ऐसी हरकतें करने वाले चालक की पहचान की जा रही है। लोगों में भी इस घटना को लेकर रोष है। लोगों का कहना है कि ऐसे कैसे महिलाओं और लड़कियों को बसों में सफर करने दें। इस तरह की बढ़ती घटनाओं के बीच लड़कियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बस में ही सफर कर रहे यात्रियों ने बेहद चालाकी से यह वीडियो बनाया है।

यह है प्रावधान

पूर्व में ऐसे वायरल वीडियो को लेकर कई बार पुलिस विभाग वीडियो भेजने वालों को पूछताछ आदि के लिए बुलाता रहा। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस विभाग व अन्य एजैंसियों को ऐसे मामलों में आदेश जारी किए हुए हैं कि ऐसे वीडियोज की पुलिस अपने स्तर पर छानबीन करे और दोषियों तक पहुंचे। ऐसे मामलों में यदि कोई खुद शिकायत लेकर पुलिस के पास आता है तो भी ठीक बात है। यदि कोई शिकायत नहीं भी आती है तो भी पुलिस अपने स्तर पर दोषियों तक पहुंचे और उचित कार्रवाई अमल में लाए।

क्या बोले एस.पी. कुल्लू

एस.पी. कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि निगम की चलती बस में बने ऐसे किसी वीडियो को लेकर हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!