2000 रुपए नहीं मिलने पर 16 वर्षीय नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jul, 2026 12:41 PM

16 year old minor takes drastic step after failing to get 2 000

Kullu News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 2000 रुपए नहीं मिलने पर 16 वर्षीय नाबालिग ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के...

Kullu News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 2000 रुपए नहीं मिलने पर 16 वर्षीय नाबालिग ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के भुंतर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान ठाकुर दास उर्फ रोहित पुत्र लीलाधर, निवासी गांव नंजा, डाकघर ठेला, तहसील भुंतर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित ने बीते 22 जुलाई को घर में रखी खरपतवार नाशक दवा का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हरिहर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, 25 जुलाई को इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित ने अपने दोस्तों के साथ काम ढूंढने के लिए अपनी मां मीरा देवी से 2000 रुपए मांगे थे, लेकिन घर में अत्यधिक आर्थिक तंगी होने के कारण वे पैसे देने में असमर्थ थीं। इसी बात से आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!