Edited By Vijay, Updated: 28 Nov, 2021 08:50 PM

मंडी जिला पुलिस स्टेट विजीलैंस ने एमवीआई व उसके 2 सहयोगियों को 1 लाख 13 हजार 120 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक पुत्र यातेंद्र शर्मा निवासी रूपनगर जिला हमीरपुर बिलासपुर में एमवीआई कार्यरत है और इसके पास उपमंडल बल्ह और...
सुंदरनगर (ब्यूरो): मंडी जिला पुलिस स्टेट विजीलैंस ने एमवीआई व उसके 2 सहयोगियों को 1 लाख 13 हजार 120 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक पुत्र यातेंद्र शर्मा निवासी रूपनगर जिला हमीरपुर बिलासपुर में एमवीआई कार्यरत है और इसके पास उपमंडल बल्ह और सुंदरनगर का भी बतौर एमवीआई अतिरिक्त कार्यभार है। विजीलैंस ने एमवीआई व उसके सहयोगियों विनोद पुत्र जोगिंद्र निवासी कपाही सुंदरनगर तथा प्रीतम ठाकुर पुत्र रणजीत सिंह निवासी खुडला तहसील बलद्वाड़ा को सुंदरनगर में रविवार को नकदी सहित गिरफ्तार किया।
सतर्कता विभाग मंडी को उपरोक्त एमवीआई की अपने एजैंट के माध्यम से गाड़ियों की पासिंग करने के बदले में पैसे लेने की शिकायत प्राप्त हुई। बल्ह में गाड़ियों की पासिंग थी और इसी दौरान विजीलैंस की टीम ने जाल बिछाया और सुंदरनगर से आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। विजीलैंस विभाग के एसपी राहुल नाथ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है तथा मामले में जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here