धर्मशाला घूमने आए मुंबई के टूरिस्ट की मौत, होटल के कमरे में मिले बेसुध

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 May, 2026 02:01 PM

mumbai tourist visiting dharamshala dies

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां पर एक निजी होटल में ठहरे मुंबई के टूरिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं,  पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में...

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां पर एक निजी होटल में ठहरे मुंबई के टूरिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं,  पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अचेत अवस्था में पड़े हुए थे हरीश चंद्र

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान  हरीश चंद्र लक्ष्मी नारायण (66), निवासी नवी मुंबई के रूप में हुई है। वह एक निजी ट्रैवल ग्रुप के साथ 7 मई को धर्मशाला आए थे और एक निजी होटल में रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि 8 मई की रात को हरीश चंद्र अपने साथियों के साथ भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब कमरे से काफी देर तक कोई हलचल या प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो होटल स्टाफ को संदेह हुआ। जिसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद धर्मशाला पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों को भी मामले की जानकारी दी गई। रविवार को जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने इस घटना में किसी भी प्रकार की साजिश या संदेह व्यक्त नहीं किया है। मामले में पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!