मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें जयराम, गुटबाजी और विद्रोह का सामना कर रही भाजपा : मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2022 11:31 PM

mukesh agnihotri target on bjp

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनावों के बाद हकीकत का सामना कर लेना चाहिए। कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अब मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद कर देना चाहिए।

ऊना (सुरेन्द्र): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनावों के बाद हकीकत का सामना कर लेना चाहिए। कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अब मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद कर देना चाहिए। यह बात ऊना में जारी बयान में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है लेकिन जिस प्रकार से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सपने देख रहे हैं, वे कभी पूरे होने वाले नहीं हैं। हम रिवाज नहीं, तख्त व ताज बदल रहे हैं। प्रदेश की जनता ने जनादेश दिया है और यह 8 दिसम्बर को कांग्रेस के पक्ष में होगा। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आकर पहली कैबिनेट में कर्मचारियों के साथ किए गए वायदों को पूरा करेगी। 

8 तारीख के बाद भाजपा में सिर-फुटोवल की स्थिति होना तय 
अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मजबूत है। कांग्रेस पार्टी एकजुट है, ऐसे में भाजपा को कांग्रेस की चिंता छोड़ कर अपनी चिंता करनी चाहिए। आज भाजपा गुटबाजी के साथ-साथ अनेक प्रकार के विद्रोहों का सामना कर रही है और 8 तारीख के बाद भाजपा में सिर-फुटोवल की स्थिति होना तय है। भाजपा साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाकर जिस प्रकार से चुनावों को जीतने का प्रयास करती है, उसकी असलियत अब खुल गई है। उन्होंने कहा कि जनता का आदेश सर्वोपरि होगा और जनता ने महंगाई, बेरोजगारी व कर्ज सहित प्रदेश व देश हित के मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया है और जनता ने तय किया है कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बने। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास में आगे बढ़ाया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!