दिल्ली में PM Modi से मिले सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, हिमाचल के विकास और सियासत पर हुई लंबी चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 13 Aug, 2026 06:41 PM

mp doctor sikandar kumar met pm modi in delhi

सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान हिमाचल की सियासत व विकास परियोजनाओं पर चर्चा की।

शिमला (ब्यूरो): सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान हिमाचल की सियासत व विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान बल्क ड्रग पार्क, फोरलेन व रेल सहित अन्य परियोजनाओं को गति देने का भरोसा दिलाया, साथ ही बरसात के कारण प्रभावित लोगों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल की सड़क एवं रेल कनैक्टीविटी से जुड़ीं बड़ी परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। कीरतपुर-नेरचौक, शिमला-मटौर, पठानकोट-मंडी और पिंजौर-नालागढ़ जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग एवं फोरलेन प्रोजैक्ट प्रदेश की आर्थिक प्रगति, पर्यटन और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी प्रकार भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी तथा चंडीगढ़-बद्दी रेल परियोजनाओं से प्रदेश में रेल नैटवर्क के विस्तार को नई गति मिलेगी। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य हिमाचल को सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाना है।

प्रधानमंत्री को भेंट की स्वरचित पुस्तक
सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने अपनी स्वरचित पुस्तक मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की। प्रधानमंत्री ने पुस्तक को सहर्ष स्वीकार करते हुए उनके प्रयास की सराहना की और उन्हें बधाई दी। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के प्रति स्नेह और मार्गदर्शन सदैव प्रदेश को नई ऊर्जा देता है। उन्होंने देवभूमि हिमाचल के समग्र उत्थान, विकास परियोजनाओं को गति देने और आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!