मंच पर दिखा BJP की अंतर्कलह का ट्रेलर, पिक्चर आनी अभी बाकी : राजेंद्र राणा

Edited By Vijay, Updated: 18 Jan, 2020 06:27 PM

mla rajender rana target on bjp

हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव बिंदल की ताजपोशी के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के सामने केंद्र राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हाथ न मिलाकर आगे बढ़ जाने पर कांग्रेस ने चुटकी ली...

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव बिंदल की ताजपोशी के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के सामने केंद्र राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हाथ न मिलाकर आगे बढ़ जाने पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सार्वजनिक मंचों में भाजपा की अंतर्कलह का यह ट्रेलर भर है, पिक्चर आनी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं अनुराग का अभिवादन कर हाथ मिलाने को हाथ आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन अनुराग उन्हें इग्नोर कर केंद्रीय मंत्री के गले मिलते हैं। ऐसी परंपरा भाजपा में ही देखी जा सकती है, जहां एक मुख्यमंत्री तक को भी अपमानित किया जाता है।

बाहर निकल ही आई भाजपा नेताओं की अंदरुनी पीड़ा

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम भी संगठन को जोड़कर रखने वाले अध्यक्ष की ताजपोशी का था लेकिन ऐसे कार्यक्रम में भी भाजपा नेताओं की अंदरुनी पीड़ा बाहर निकल ही आई, जिससे साबित होता है कि प्रदेश भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं है तथा एक-दूसरे को नेता देखना भी नहीं चाहते और अब सिर फुटव्वल की नौबत पडऩे लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की अंदरुनी लड़ाई का ही नतीजा है कि प्रदेश भर में काम ठप्प होकर रह गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!