Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Nov, 2026 12:37 PM

भरमौर भाजपा के पूर्व युवा उपाध्यक्ष एवं कुठेड़ पंचायत के पूर्व उपप्रधान अनिल कुमार (41) का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। अनिल कुमार अपने पीछे पत्नी और 2 बेटियां छोड़ गए हैं।
भरमौर (चंबा) : भरमौर भाजपा के पूर्व युवा उपाध्यक्ष एवं कुठेड़ पंचायत के पूर्व उपप्रधान अनिल कुमार (41) का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। अनिल कुमार अपने पीछे पत्नी और 2 बेटियां छोड़ गए हैं।
वहीं, उनके निधन से भाजपा, ग्राम पंचायत कुठेड़ और समूचे होली क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। उनके निधन पर श्रद्धांजलि स्वरूप शनिवार को होली बाजार सुबह 11 बजे तक बंद रखा गया। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने अनिल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें