लापता युवक का चनीणा में मिला शव, पांच दिन पहले गया था ससुराल

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 25 Dec, 2021 04:53 PM

missing youth s body found in china

जिले की कुठेड़ पंचायत के चनीणा में एक युवक का शव मिला है। युवक की पहचान बलदेव (30) पुत्र देशराज निवासी गांव नाटुईं संधी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बलदेव 20 दिसम्बर को अपने ससुराल गया था, लेकिन उसके बाद...

चम्बा (काकू): जिले की कुठेड़ पंचायत के चनीणा में एक युवक का शव मिला है। युवक की पहचान बलदेव (30) पुत्र देशराज निवासी गांव नाटुईं संधी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बलदेव 20 दिसम्बर को अपने ससुराल गया था, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

इसके चलते पुलिस थाना सदर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शनिवार को किसी ने बलदेव को चनीणा में जंगल में अचेत अवस्था में देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम किया गया। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!