Himachal: पुलिस को चकमा देकर भागा नाबालिग तस्कर, आधे घंटे में दबाेचा; SP ने 2 जवान किए सस्पैंड

Edited By Vijay, Updated: 09 Jan, 2026 09:49 PM

minor smuggler escaped evading the police

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शुक्रवार को एक नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया एक नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शुक्रवार को एक नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया एक नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को महज आधे घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए 2 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने वीरवार रात पठानकोट-चंबा-भरमौर नैशनल हाईवे पर नाकेबंदी के दौरान चिट्टे के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी नाबालिग था। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस की एक टीम नाबालिग आरोपी को पेशी के लिए जुवेनाइल कोर्ट लेकर पहुंची थी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पुलिस जवानों को चकमा देकर वहां से भाग निकला।

आरोपी के भागते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया और आरोपी की धरपकड़ के लिए शहर में टीमें दौड़ाई गईं। ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल मोहित ने मुस्तैदी दिखाते हुए फरार आरोपी को सपड़ी मोहल्ले में स्थित नर सिंह मंदिर के पास देख लिया और करीब आधे घंटे के भीतर उसे दबोच लिया।

चम्बा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हिरासत से आरोपी का भागना सुरक्षा में बड़ी चूक है। ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में आरोपी को ले जाने वाले 2 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!