"मेरा बच्चा सुरक्षित, उसे कहीं छुपाया है", 25 दिन बाद भी नहीं लगा रावी में फेंके मासूम का सुराग; मां का रो-रो कर बुरा हाल

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Sep, 2026 03:41 PM

chamba no trace found of child thrown into ravi river even after 25 days

जिला चम्बा में शराब के नशे में धुत्त एक पिता द्वारा रावी में फेंके गए 6 साल के मासूम बच्चे का 25 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीमें व परिजन बच्चे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसे ढूंढने में कामयाबी नहीं मिली है। वहीं बच्चे की...

Chamba News : जिला चम्बा में शराब के नशे में धुत्त एक पिता द्वारा रावी में फेंके गए 6 साल के मासूम बच्चे का 25 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीमें व परिजन बच्चे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसे ढूंढने में कामयाबी नहीं मिली है। वहीं बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उसे अब भी बच्चे के सुरक्षित होने की उम्मीद है।

'मेरा बच्चा सुरक्षित है उसे कहीं छुपाया है'

शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर बच्चे की माता सारिका परेल पुल पर पहुंची, जहां से बच्चे को रावी में फेंकने का दावा किया जा रहा है। मां की बेबस आंखें रावी नदी के गहरे पानी व किनारों पर बच्चे को तलाशती रहीं, लेकिन कहीं से उसकी मासूम आवाज सुनाई नहीं दी। सारिका ने दावा किया है कि उसके पति ने उसके बेटे को कहीं छुपा दिया है। रोती-बिलखती मां ने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की है कि उसका बच्चा ढूंढने में उसकी मदद करें। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। सारिका ने कहा कि जिस किसी को भी उसके बच्चे की कोई सूचना मिलती है तो उस तक पहुंचाएं। वह कहती हैं कि उसे हर हाल में उसका बच्चा चाहिए। उसने कहा कि कोई भी पिता अपने बच्चे को नदी में नहीं फेंक सकता। सारिका ने कहा कि उन दोनों (पति और पत्नी) के बीच इतनी बड़ी बहस भी नहीं हुई थी कि पति इस तरह का कदम उठा लेता। सरिका ने कहा कि वह कई दिनों से अपने बच्चे को ढूंढने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक निराशा ही मिली है। उसका पति भी उसे कुछ नहीं बता रहा। मां सारिका का कहना है कि अगर पति ने बच्चे को कहीं बेच दिया है तो वह डबल पैसे देने को तैयार है। बस उसका बच्चा उसे दे दो।

यह है मामला?

बता दें कि आरोपी हितेश की पत्नी से अनबन चल रही थी और वह मायके गई हुई थी। 10 अगस्त को उसने पत्नी को फोन किया और फोन पर कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को परेल पुल से नीचे उफनती रावी नदी में फेंक दिया, जिसका अब तक कोई अता-पता नहीं चला है। अगले दिन सुबह हितेश ने स्वयं पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। मौजूदा समय में वह न्यायिक हिरासत में है। उधर, एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। है। पुलिस की टीमें बच्चे की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे की मां को समय-समय पर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जाता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!