दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने उतरा नाबालिग युवक डूबा(Video)

Edited By Vijay, Updated: 16 Sep, 2019 01:54 PM

यमुना नदी में नहाते समय हरियाणा के 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब: यमुना नदी में नहाते समय हरियाणा के 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांश (17) पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी पलवल उत्तराखंड के सेलाकुई में पढ़ाई करता था। रविवार को वह अपने 2 दोस्तों के साथ पांवटा साहिब घूमने आया था। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद तीनों युवक यमुना नदी में नहाने चले गए। कुछ देर बाद दिव्यांश खेलते-खेलते गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जिसके बाद उसके दोस्त जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

उन्हें सुनकर वहां पर लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। स्थानीय प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया व गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि हरियाणा के एक युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!