Bilaspur: वोल्वो बस से चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Sep, 2026 04:19 PM

bilaspur chitta youth arrested

बिलासपुर पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भजवाणी में एक वोल्वो बस में सवार युवक से करीब 51 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भजवाणी में एक वोल्वो बस में सवार युवक से करीब 51 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम की भजवाणी में फोरलेन सड़क पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वोल्वो बस में सवार यात्रियों की जांच की गई।

तलाशी के दौरान त्रिलोक सिंह (28) निवासी तेडाकलां, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर- पंजाब के कब्जे से करीब यह चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना झंडूता में मामला कर लिया तथा पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीले पदार्थ की खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तलाशने के लिए जांच जारी है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!